मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है । मुआवजा के लिए परेशान किसान अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं । किसानों के अनुसार हर संभावित स्थान पर गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है, सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है । विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुआवजा प्रकरण के जल्द निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं ।
मुआवजा मिलने तक निर्माण पर रोक लगाने की मांग
किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि सड़क का निर्माण पूर्णता की ओर है बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, इसलिए नाराज किसान मुआवजा मिलने तक सड़क निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं । इस दौरान हीरा लाल साहू, सुमित साहू, रूपेश साहू, रामअवतार साहू, जुड़ावन साहू, बिसाहू साहू, राम साहू, मनहरण साहू, शिव कुमार साहू, मनहरण, मनोहर राम साहू, जगदीश साहू, राजकुमार साहू, अशोक साहू, डॉ अनुपम पाल, ललित कुमार साहू, रामहिन बाई समेत अन्य प्रभावित किसान उपस्थित थे ।
