बेमेतरा ! बीते दिनों हुए 74वां गणतंत्रत दिवस के पावन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग, संस्था को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संसदीय सचिव गुरुदयाल दास बंजारे एवं पूर्व जिला कलेक्टर बेमेतरा जितेन्द्र कुमार शुक्ला के कर कमलों से चाइल्ड लाइन 1098 बेमेतरा ने बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। जिले में देखरेख एवं संरक्षण के लिए प्रशासन बेमेतरा द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पुनर्वास एवं संरक्षण तथा आउटरीच सेवा देने का उल्लेखनीय कार्य के लिए स्नेह सर्वोदय सेवा संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना बेमेतरा को सम्मानित किया गया।
परियोजना के माध्यम से बेमेतरा प्रशासन, माननीय बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य शासकीय विभागों के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित करते हुए कठिन दौर में सराहनीय प्रयास कार्य किये है । स्नेह सर्वोदय सेवा संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 बेमेतरा परियोजना को 27 जनवरी 2020 से संचालित किया जा रहा है । जिला प्रशासन द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 बेमेतरा के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए चाइल्ड लाइन 1098 की समस्त टीम की सराहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
