भाजपा ने किया जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
बेमेतरा। जिला बेमेतरा भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए गुरुवार को बेमेतरा तहसील कार्यालय के सामने में धरना-प्रदर्शन किया गया। 2000 करोड़ के शराब घोटाला प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या परगनिहा सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने प्रदेश में शराबबंदी लागू करने के चुनावी वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। इसे ही कमीशनखोरी का जरिया बना लिया। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्यवाही से कांग्रेस सरकार में 2000 करोड़ का शराब घोटाला उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले के बेमेतरा, नवागढ़ व साजा तीनों विधानसभा में विधायक के संरक्षण में खुलेआम अवैध शराब बिक्री हो रही है। उन्होने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सत्ता के समर्थन व संरक्षण के बिना कतई नहीं हो सकता। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा की मांग करती है। प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से चुनाव में शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने वादे को भूला दिया। अब ईडी की कार्यवाही से शराब घोटाला सामने आया है। यह खुलासा कांग्रेस की कथनी और करनी को बताता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ईडी की कार्यवाही से प्रदेश के समक्ष आए शराब घोटाले से स्पष्ट समझा जा सकता है कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी का वादा भूलकर क्यों शराब बिक्री को प्रमोट कर रही थी। पूर्व मंत्री डीडी बघेल ने कहा कि कांग्रेस एक ओर शराबबंदी का वादा करती है और सत्तासीन होने के बाद घर - घर पहुंचा कर शराब बेचती है। जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट्राचार में आकंठ तक डूबी हुई है और ईडी की तत्परता से सामने आया 2000 करोड़ का शराब घोटाला इसकी बानगी है। सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार के काले कारनामों की पोल खुल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को छोड़ दीजिए जिले के तीनों विधानसभाके तो विधायको के द्वारा खुद ही अनेक घोटाले चलाए जा रहे है। संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने किया।
प्रदर्शन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री टार्जन साहू, दयावंत बांधे, होरीलाल सिंहा, विजय सिंहा, ललिता साहू, परमेश्वर वर्मा, दीपेश साहू, मधु राय, हरिकिशन कुर्रे, विकास घरडे, रवि वर्मा, ज्वाला सिंह, लक्ष्मी साहू, रीना साहू, हर्ष तिवारी, संजीव तिवारी, देवादास चतुर्वेदी, बलराम पटेल, मोंटी साहू, छोटू साहू, चन्द्रपाल साहू, बल्लू साहू ,परस वर्मा, तोरण यादव, राजेश ठाकुर, यशवंत वर्मा, अजय साहू, रोहित साहू, राहुल टिकरिहा, गुड्डा पटेल, राजा साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
