पूरे अप्रैल भर रहेगा सामाजिक व सांस्कृतिक पर्वो का उत्सव, परिणयसूत्र में भी बंधेंगे जोड़े


बेमेतरा. अप्रेल माह में सामाजिक और सांस्कृतिक पर्वों का संगम रहेगा। इस माह गुड़ीपड़वा, चैत्रनवरात्रि, हनुमान जयंती, रामनवमी और भगवान महावीर जयंती मनाई जाएगी। रमजान का भी समापन इसी माह होगा और ईद मनाई जाएगी। वहीं साल का पहला सूर्यग्रहण भी इस माह लगने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों तक माता के मंदिरों में मेला भरेगा। हनुमान जयंती पर विभिन्न संगठनों धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रमजान माह का समापन 11 अप्रेल को होगा। संभवत: 11 अप्रेल को ईद मनाई जाएगी।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाती है। इस दिन पूरे नौ दिनों की नवरात्रि पड़ रही है। इसलिए मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाएगी। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रेल से शुरु हो रही है, जो 17 अप्रेल को रामनवमी के दिन समाप्त होगी। लोग नौ दिनों तक व्रत रखेंगे। इसी बीच कई घरों में शादी विवाह भी की जाएगी !

पापमोचनी एकादशी मनेगी

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जानते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को ब्रह्महत्या, सोना चोरी, अहिंसा आदि पापों के दोष से मुक्ति मिलती है।8 अप्रेल को सूर्यग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रेल को लगने वाला है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें 8 अप्रेल को रात 9 बजकर 12 मिनट से 9 अप्रेल को 2 बजकर 22 मिनट तक ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

9 को मनेगी गुड़ी पड़वा

इस साल गुड़ी पड़वा 9 अप्रेल को मनाई जा रही है। गुड़ी पड़वा का पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा के रूप में जाना जाता है। 


अप्रैल मे होने वाले व्रत व त्योहार

5 अप्रेल: पापमोचनी एकादशी

6 अप्रेल: प्रदोष व्रत (कृष्ण)

8 अप्रेल: चैत्र अमावस्या पूर्ण सूर्य ग्रहण

9 अप्रेल: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा

10 अप्रेल: झूलेलाल जयंती, चेटी चंड

11 अप्रेल: ईद उल फितर, गणगौर व्रत

17  श्री राम जन्मोत्सव

19 अप्रेल: कामदा एकादशी

23 अप्रेल: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत

24 अप्रेल: वैशाख मास आरंभ

Post a Comment

Previous Post Next Post