जिले के रसोईया 3 दिवसीय हड़ताल पर, कल रैली निकालकर कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन


बेमेतरा ! जिले मे प्राथमिक एंव पूर्व माध्यमिक शालाओं के रसोइया 28 जुलाई से 3 दिवसीय हड़ताल पर है, जिससे स्कूलों के मध्यान भोजन पर खासा असर पड़ रहा है ! स्कूलों के शिक्षक वैकल्पिक व्यवस्था कर बच्चो के मध्यान भोजन की व्यवस्था कर रहे है ! इधर 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो रसोइया संघ प्रदेश स्तरीय धरना करने की तैयारी कर रहे है !

आपको बता दे कि जिले के बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला ब्लॉक के छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोइया संघ प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 3 दिवसीय 28 जुलाई से 30 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल पर है, बेमेतरा के तहसील कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे है! उनकी मांगे है कि रसोईयो को कलेक्टर दर पर भुगतान किया जाये! 50 प्रतिशत घोषणा लागु किया जाये! साथ ही रसोईयो को काम से निकालना बंद करें ! रसोईयो का कहना है कि कल अंतिम दिवस रैली निकालकर बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे!

धरना प्रदर्शन मे शीला मानिकपुरी, चित्ररेखा निषाद, राधिका साहू सहित सैकड़ो की संख्या मे रसोइया मौजूद रहे !

Post a Comment

Previous Post Next Post