कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष सम्पत दास मानिकपुरी ने बताया कि ग्राम नवकेशा तहसील देवकर के मुकेश पिता स्व. चिंता राम को अपने दादा रामाधार पिता माखन के त्यागपत्र दिये जाने के बाद मुकेश को 20 फरवरी 2023 को तहसीलदार द्वारा ग्राम नवकेशा का अस्थायी कोटवार न्युक्ति किया गया था जिस पर ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा कोटवार के खिलाफ शिकायत किया गया, जिसमे तहसीलदार द्वारा बिना इस्तिहर जारी किये गुप्त रूप से शिकायतकर्ता को ही स्थायी कोटवार नियुक्त कर दिया, जो की अवैधानिक है! जबकि ग्रामवासियो के शिकायत करने पर तहसीलदार महोदय को शिकायत पर सुनवाई करना था, परन्तु तहसीलदार द्वारा मिलीभगत कर शिकायतकर्ता को ही कोटवार नियुक्त कर दिया गया! मुकेश के अस्थायी कोटवार नियुक्ति को निरस्त किये बिना गैर वंशज को 14 जुलाई 2025 को स्थायी कोटवार नियुक्त कर दिया गया, जिससे कोटवार संघ मे भारी आक्रोश है !
शिकायत करने वालो मे जिलाध्यक्ष सम्पत दास मानिकपुरी के साथ जिले के कोटवार भारी संख्या मे उपस्थित थे !
