पैतृक जमीन विवाद बना हत्या की वजह।
संदेह ने पहले ही जताई थी आशंका
प्रार्थिया सुषमा राय उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया, बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति सतीश राय जो शासकीय हाई स्कूल हेमाबंद में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, प्रतिदिन की भांति 31 जुलाई को सुबह 9:30 बजे स्कूटी क्रमांक CG 25 H 3870 से स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद लौटते समय ग्राम करचुवा और गर्रा के बीच सड़क किनारे उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर उनका हेलमेट, चश्मा और वाहन भी पड़ा था। जबड़े, सीने और भुजा पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। श्रीमती राय ने पूर्व में जमीन विवाद को लेकर ग्राम सेंदरी के जीवनलाल राय, डिकेश्वर राय एवं अन्य के विरुद्ध शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं के द्वारा साजिशन हत्या कराई गई है।
संदेह के आधार पर की गई पूछताछ, आरोपियों ने हत्या करना किया कबूल
प्रकरण में विवेचना के दौरान संदेही आरोपी डिकेश्वर कुमार राय उर्फ डब्बू उम्र 21 वर्ष, एवं जीवनलाल राय उम्र 80 वर्ष, दोनो निवासी सेंदरी, थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। पुछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पैतृक जमीन के विवाद को लेकर सतीश राय से रंजिश रखते थे।
घात लगाकर बैठे थे, जैसे ही मृतक आया सिर पर फरसे से किये ताबड़तोड़ हमला
दोनों ने योजना बनाकर घटना वाले दिन करीबन 03 बजे सेंदरी से मोटरसाइकिल क्रमांक. सीजी 25 एल 2671 में सवार होकर फरसा लेकर निकलकर रास्ते में घात लगाकर बैठे। जैसे ही करीबन 04.20 बजे सतीश राय अपने स्कुटी से पहुंचे, डिकेश्वर ने उन्हें रोका और फरसे से उनके सिर पर तीन बार हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद अपने साथी जीवनलाल को मोटरसाइकिल में बैठाकर गर्रा की ओर भागते समय रोड किनारे झाडी में फरसा को फेंक कर दाढ़ी सेमरिया होते दोनों अपने घर लौट गए।
न्यायालय के पेश के बाद जायेंगे जेल
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, सीजी 25 एल 2671 व फरसा एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।आरोपी – डिकेश्वर कुमार ऊर्फ डब्बू राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 21 वर्ष, 2. जीवनलाल राय पिता स्व.लक्ष्मी चरण राय उम्र 80 वर्ष, दोनो निवासी सेंदरी, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा को आज दिनांक 01.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है दिनांक 02.08.2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
