आवेदन के अनुसार, राजाराम साहू ने खसरा नंबर 165/2 की भूमि का कास्त कब्जे के आधार पर नक्शा बटांकन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रारंभ में नायब तहसीलदार द्वारा आवेदन निरस्त कर दिया गया था, जिसके विरुद्ध एसडीएम न्यायालय में अपील दायर की गई। सुनवाई के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला ने 28 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 115-116 के तहत नक्शा बटांकन करने का आदेश पारित किया।
परमेश्वर साहू का कहना है कि आदेश के बाद भी पटवारी द्वारा यह कहते हुए कार्रवाई नहीं की गई कि "एसडीएम आईडी नहीं दिया है", जिसके कारण आज तक नक्शा बटांकन लंबित है।
आवेदक ने बताया कि उनके पिता पिछले चार वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के दौरान परिवार पर भारी कर्ज हो गया। लगभग 60 वर्ष की आयु में उनके पिता का निधन हो चुका है। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है और आर्थिक व मानसिक परेशानियों के बीच भूमि संबंधी कार्य लंबित होने से उन्हें शासकीय योजनाओं सहित अन्य राजस्व कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
परमेश्वर साहू ने कलेक्टर से मांग की है कि एसडीएम न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन कराते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, ताकि लंबित नक्शा बटांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण हो सके और उन्हें राहत मिल सके।
वर्सन
उनका तीन जगह कब्जा है और खसरा दो जगह है, अब नक्शा बटांकन मै किस बेस पर करूंगी ! जब खसरा पहले तीन टुकड़ा होगा तभी तो मैं नक्शा बटांकन करूंगी और उनके लिए सक्षम अधिकारी एसडीएम ही है !
संगीता परघनिया, पटवारी
