बेमेतरा ! छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला बेमेतरा जिला प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊ राम चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल का छत्तीसगढ़ रायपुर मे प्रथम बार आगमन हो रहा है! आगे चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने बताया की राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र शिवसेना के अभिजीत अडसूल का रायपुर एयरपोर्ट में सुबह समय 11:30 पर आएंगे जिनकी स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों से हजारों की संख्या में उपस्थित होने की आदेशित की गई है!
छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश अनुसार सभी जिला मुख्यालय से हजारों की संख्या में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय सचिव का स्वागत अभिनंदन करते हुए रायपुर राजधानी मुख्यालय चौबे कॉलोनी मैं कार्यक्रम को संबोधित करेंगे! उक्त कार्यक्रम में बेमेतरा जिला प्रमुख दाऊ राम चौहान द्वारा जिले के सभी पदाधिकारी गण एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनावे!
