बेरला ! बेरला पुलिस ने सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! और आरोपी के पास से नगर सहित सट्टा पट्टी को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
थाना बेरला से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ दिनों से ग्राम कुसमी में जेठू राम साहू के द्वारा घर के आस-पास मैं बैठकर सट्टा पट्टी लिखने का काम चल रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी संतोषी ग्रेस के द्वारा तत्काल टीम को भेजकर उक्त स्थान पर रेड की कार्रवाई की गई ! उक्त आरोपी नगद 10100 सट्टा पट्टी के साथ सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी ने सट्टा लिखने का काम स्वीकार करते हुए जुर्म कबूल किया! उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर नगद रकम 10100 रूपये, एक डॉट पेन कीमती 5 रूपये, सट्टा पट्टी कुल जुमला 10,105 रुपए (दस हजार एक सौ पांच रुपये) को गवाहों के समक्ष जप्त कर कार्यवाही की गई!
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोषी ग्रेस प्रधान आरक्षक संदीप साहू, भूषण मारकंडे, तुकाराम निषाद, सुरेंद्र जांगड़े शामिल रहे !
