बेमेतरा ! जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनगांव मे राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा रविवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित किया गया ! बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित कराने के संबंध में चर्चा किया गया! साथ ही राजीव मितान क्लब के सदस्य सुनील चक्रधारी को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके आगे के ईलाज के लिये राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से रुपए इकट्ठा कर 2100 रूपये की सहयोग राशि उनके घर जाकर प्रदान की गई! एक ओर ग्रामीण इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर इस सहयोग से सुनील चक्रधारी के परिवार वालों ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है !
इस अवसर पर राजीव युवा मैदान क्लब के अध्यक्ष कुशाल दास वैष्णव के साथ कोषाध्यक्ष रामायण ध्रुव, सचिव प्रीतम ध्रुव, आकाश सेन, छोटू यादव, परसोत्तम साहू व अन्य सदस्य उपस्थित रहे!
