क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल का नवागढ़ के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान व मडल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू के नेतृत्व में नवागढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नवागढ़ चौक में उनका स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं के आग्रह पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री साय कुछ देर नवागढ़ में रुके और चाय के दौरान उन्होंने मण्डल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय संगठन औऱ गतिविधियों आदि विषय पर चर्चा की। राष्ट्रीय स्तर के संगठन नेतृत्व को अपने बीच नवागढ़ के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे! इस दौरान जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस तैयारी शुरू करने की बात कही।

इस दौरान महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, नरेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावन्त धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, सुशील बनर्जी, गुरमुख भार्गव, सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, गजेंद्र साहू, टीकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रूंपल टुटेजा, राजेंद्र मिश्रा, शिव सोनकर, तनु दीवान,राजकुमार मिश्रा, फुलचंद साहू, दुर्जन साहू, रामकिशुन साहू, मिना साहू, केदार साहू, बाबूराम रजक, खेमिन बाई, तोपसिंग साहू, रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, मनीराम साहू, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, संजू राजपूत, युपेश साहू, कुलेश्वर सिन्हा,मिथलेश सोनकर, शंकर सोनकर, राजा, जित्ते, काल्विन जोशी, राजेश चतुर्वेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post