आकिब मलकानी पुनः बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष


बेमेतरा ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है

जिसमें एक बार पुनः मलकानी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया वह लंबे समय से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए है जिम्मेदारियों को निभाते हुए पार्टी की मजबूती में अहम किरदार निभाते आए हैं एक बार अल्पसंख्यक मोर्चा शहर उपाध्यक्ष एक बार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एक बार जिलाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं इसे देखते हुए पार्टी ने आज इन्हें पुनः इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है पार्टी के इस फैसले से सभी कार्यकर्ताओं मे हर्ष और ऊर्जा का संचार हुआ पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर युवाओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोग बधाई संदेश भेज खुशी जाहिर कर रहे हैं !

Post a Comment

Previous Post Next Post