मारो में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, चुनावी सरगर्मी तेज : 15 वार्डों का आरक्षण तय, 6 एससी, 1 एसटी और 8 अनारक्षित, इनमें 4 महिला वार्ड


बेमेतरा टाइम्स । नगर पंचायत मारो में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 को लेकर वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही नगर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रीतम चौहान, एसडीएम साजा सुश्री पिंकी मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा श्री नरेश वर्मा, नगर पंचायत मारो के सीएमओ श्री मनीष ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत मारो के कुल 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें महिला आरक्षण भी शामिल है।

किस वार्ड में किस वर्ग का आरक्षण

वार्ड क्रमांक 1 – बाबा भीमराव अंबेडकर वार्ड: अनुसूचित जाति (महिला)

वार्ड क्रमांक 2 – जय सतनाम वार्ड: अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 3 – सुभाष चंद्र बोस वार्ड: अनुसूचित जनजाति

वार्ड क्रमांक 4 – छत्रपति शिवाजी वार्ड: अनुसूचित जाति (महिला)

वार्ड क्रमांक 5 – महाराणा प्रताप वार्ड: अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 6 – रानी सागर वार्ड: अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 7 – बजरंग वार्ड: अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 8 – परशुराम वार्ड: अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 9 – पं. दीनदयाल वार्ड: अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 10 – गुरु घासीदास वार्ड: अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 11 – संत अमरदास वार्ड: अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 12 – गुरु नानक वार्ड: अनारक्षित

वार्ड क्रमांक 13 – जय बुढ़ादेव वार्ड: अनारक्षित (महिला)

वार्ड क्रमांक 14 – मिनी माता वार्ड: अनुसूचित जाति

वार्ड क्रमांक 15 – मौली माता वार्ड: अनुसूचित जाति

6 एससी, 1 एसटी और 8 अनारक्षित वार्ड

आरक्षण सूची के मुताबिक नगर पंचायत मारो के 6 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति तथा 8 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल आरक्षित वार्डों में 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। कई वार्डों में दावेदार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और राजनीतिक समीकरण साधने में जुट सकते हैं। चुनावी मैदान में कौन-कौन उतरता है, इसकी तस्वीर आगामी प्रक्रिया के साथ और स्पष्ट होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post