आयोजन की शुरुआत 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे ग्राम धनगांव में होगी। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, रामकथा, झांकी प्रतियोगिता, प्रसाद वितरण एवं भंडारा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने सभी रामभक्तों एवं संगीत-भजन मंडलियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति और संस्कृति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपये
राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 1,00,001 रुपये, द्वितीय 51,000 रुपये, तृतीय 31,000 रुपये, चतुर्थ 21,000 रुपये तथा पंचम पुरस्कार 11,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा झांकी मंडली के लिए 5,100 रुपये तथा प्रतिभागी मंडली के लिए 3,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी रखा गया है।
नक्सल मोर्चे पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त कराने के अभियान में शहीद हुए वीर जवानों को पितृपक्ष में सनातन परंपरा के अनुसार भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन समिति ने इसे कार्यक्रम का विशेष भावनात्मक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम बताया है।
मंडलियों के लिए निशुल्क आवास और भोजन
आयोजन समिति के अनुसार बाहर से आने वाली सभी प्रतिभागी मंडलियों के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। मंडलियों से पूरे 24 घंटे कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। समापन अवसर पर समरसता भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने रामभक्तों से रामधुनी में शामिल होकर धर्म, भक्ति, संस्कृति और सद्भाव के इस महापर्व का आनंद लेने की अपील की है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क : सरपंच मोनिका गजानंद साहू, विमल सोनी, सुरेश साहू, धरम साहू सहित आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है। ग्राम धनगांव, पोस्ट अंधियारखोर, जिला बेमेतरा में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

