चोरी के सामान बेचने के फिराक में घूम रहा था आरोपी, गिरफ्तार

अपने ही गांव में किया था 2 जगहों पर चोरी


बेमेतरा ! बेरला पुलिस ने सोने-चांदी व मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है! आरोपी अपने ही गांव में दो जगह चोरी किया था जिसे कवर्धा जिले के दशरंगपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ! आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल  सही सोने चांदी के जेवर जुमला कीमती करीबन 30,500 रूपये बरामद किया गया है ।

थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 फरवरी को मोहित कुमार साहू ग्राम देवरी ने मोटरसाइकिल चोरी चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके नाम पर बजाज डिस्कवर मो.सा. क्र. CG 07 AQ 0698 है जिसे वह हमेशा की तरह 30 जनवरी को रात्रि 10:00 बजे को अपने घर के सामने दरवाजा के पास बाहर गली मे खडा खड़ा किया था!  दूसरे दिन सुबह रात्रि करीब 03 बजे उठा तो देखा की मोटरसाइकिल नहीं है वह चोरी हो गया था! तो वही देवरी निवासी दुर्गेश्वरी साहू ने भी रिपोर्ट लिखवाई थी कि ग्राम देवरी में अपने मामा संतराम साहू के घर जन्म से रहती हूं, वर्तमान में रायपुर में रहकर डी फर्मेसी की पढाई कर रही हूं, ग्राम देवरी मे अपने कमरा के अंदर एक पेटी रखी हूं जिसके अंदर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम रखती हूं, जिसमें ताला लगाकर दो चाबी अपने पास रखी थी तथा एक चाबी घर में कहीं गुम गया है 19 दिसंबर को पेटी में ताला लगाकर ग्राम देवरी से पढाई हेतु रायपुर चली गयी थी, 31 जनवरी को अपनी मामी की बरसी कार्यक्रम में ग्राम देवरी पहुंची थी, 01 फरवरी  को सुबह करीबन 11/00 बजे अपने कमरा में रखे टीन के पेटी का ताला खोलकर अंदर देखी तो मेरे पेटी के अंदर रखे एक जोड़ी सोने का बाला वजनी 2.63 ग्राम कीमती करीबन 5,200 रूपये, 2. एक जोड़ी चांदी का लच्छा वजनी करीबन 69 ग्राम कीमती करीबन 3000 रूपये, 3. एक जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 46 ग्राम, कीमती करीबन 1500 रूपये, कुल कीमती 9700 रूपये एवं नगदी रकम 800 रूपये जुमला कीमती 10,500 रूपये नहीं था!

चोरी के मोटरसाइकिल व जेवर को बेचने के फिराक में घूम रहा था आरोपी
प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था विवेचना के दौरान 2 फरवरी  को ग्राम दशरंगपुर मेनरोड जिला कबीरधाम में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मोटर सायकल व सोना-चांदी के आभुषण के साथ मिला जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम रवेन्द्र कुमार साहू पिता संतुराम साहू ऊर्फ सत्तु साहू उम्र 33 साल साकिन देवरी थाना बेरला जिला बेमेतरा का रहने वाला बताने पर से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी के कब्जे से चोरी की मशरुका एक जोड़ी सोने का बाला वजनी 2.63 ग्राम, एक जोड़ी चांदी का लच्छा वजनी करीबन 69 ग्राम, एक जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 46 ग्राम, कुल कीमती 9,700 रूपये एवं नगदी रकम 800 रूपये जुमला कीमती 10,500 रूपये एवं बजाज डिस्कवर मो.सा. क्र. CG 07 AQ 0698 कीमती करीबन 20,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 30,500 रूपये बरामद किया गया! आरोपी – रवेन्द्र कुमार साहू पिता संतुराम साहू ऊर्फ सत्तु साहू उम्र 33 साल साकिन देवरी थाना बेरला जिला बेमेतरा को 2 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर 3 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरला एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post