कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधान पाठक मनीष कुमार पाटिल ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से उनका सर्वागीण विकास होता है! साथ ही शिक्षा विद डाक्टर सुकदेव वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया ! कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति किया गया!
साथ ही शाला स्तर मे विशेष सहयोग प्रदान करने वाले रावेन्द्र वर्मा (सरपंच), दाऊ प्रकाश वर्मा, दाऊ पवन वर्मा (शिक्षक) व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका श्रीमती हीना वर्मा, चंदन गीत लहरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साथ ही मितानिन प्रेरक सरोज कौशल , मितानिन सरोज वर्मा व केसर निषाद, ज्ञान गंगा निशुल्क कोचिंग सेंटर के रवि वर्मा व सभी सदस्यों का सम्मान किया गया और जवाहर नयोदय विद्यालय मे चयन विक्रांत लहरे पिता जीतन लहरे (व्याख्याताको) को शाला का गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम मे शाला के शिक्षक भगवती साहू, छगन साह के द्वारा संचालन किया!
