बेमेतरा ! फूड प्लाजा में एक दिवसीय सर्व हिंदू समाज जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।बैठक में समाज प्रमुखों ने मुखर होकर अपनी अपनी बात रखी।मुख्य रूप से सनातन धर्म बचाने, धर्मांतरण,एवम लव जिहाद जैसे समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा हुई ।अपने बच्चों के संस्कार , शिक्षा ,व्यसन एवम मोबाइल संस्कृति से बच्चो को बचाने जैसे अनेक विषयों पर भी चर्चा हुई। 20 मार्च को राम मंदिर प्रांगण में महात्यागी पाटेश्वर धाम संत श्री राम बालक दास जी के कर कमलों से सर्व हिंदू समाज संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।जहां पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण होगा।
समाज प्रमुखों में लेखमणि पांडेय,जितेंद्र शुक्ला,ताराचंद माहेश्वरी,रोशन दत्ता ,राजा पांडेय, शत्रुहन साहू,कौशल सिंह वर्मा, नारायण वैष्णव, दिनेश वैष्णव,,कृष्णा वैष्णव ,आर एस तिवारी गणेश शिवारे, दिनेश जोशी, डा विनय ताम्रकार ,हरिशंकर तुरकाने, घनश्याम वर्मा, घनश्याम अग्रवाल ,मोहन साहू ,पंचराम साहू, आनंद शर्मा, बीके देवांगन,किशोर साहू ,गोवर्धन ,सत्या, अमलेश्वर साहू प्रकाश सीतलानी, ओम लाल चतुर्वेदी ,संतोष सेन ,संतोष दास मानिकपुरी ,संपत दास,बीरबल दास, भरत प्रकाश मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

