मानिकपुरी पनिका समाज ने की श्री सदगुरु कबीर साहब के नाम पर चौक का नामकरण करने की मांग


बेमेतरा ! मानिकपुरी पनिका समाज जिला इकाई बेमेतरा के लोगों ने शहर के अंदर जिला अस्पताल चौक सरस्वती शिशु मंदिर रोड को श्री सदगुरु कबीर साहेब चौक के नाम से नामकरण करने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा! और अति शीघ्र इस विषय पर निर्णय लेने श्री छाबड़ा जी से निवेदन किया! जिस पर कार्यवाही करते हुए बेमेतरा विधायक श्री छाबड़ा ने मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा दिए गए पत्र को मार्किंग कर तत्काल बेमेतरा नगर पालिका सीएमओ को कार्यवाही के लिए फारवर्ड किया!

मानिकपुरी पनिका समाज के जिला अध्यक्ष संतोष दास मानिकपुरी ने बताया कि प्रायः हर चौक चौराहों का नामकरण किया जा रहा है! हम कबीर पंथियों की आस्था है कि हमारे सदगुरु कबीर साहेब के नाम पर भी कोई ना कोई चौक का नामकरण होना चाहिए ! अतः मानिकपुरी पनिका समाज की मांग है कि जिला अस्पताल चौक सरस्वती शिशु मंदिर रोड पर श्री सदगुरु कबीर साहब के नाम से चौक का नामकरण हो ! जो हम समस्त कबीरपंथियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय होगा !

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष संतोष दास मानिकपुरी के साथ संरक्षक भरत प्रकाश मानिकपुरी, उपाध्यक्ष संपत दास मानिकपुरी, कार्यकारणी सदस्य विवेक दास मानिकपुरी व अन्य उपस्थित रहे !

Post a Comment

Previous Post Next Post