निषाद समाज का आदर्श एवं गौरव है भक्त गुहा निषाद राज : आशीष छाबड़ा


निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं आहता निर्माण कार्य हेतु 09 लाख रुपए की घोषणा

बेमेतरा ! विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा में आयोजित छत्तीसगढ लरिया निषाद(केवट) समाज उन्नीस पाली क्षेत्र ढाबा बगीचा के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में मान.आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा हुए शामिल..

   भगवान श्री राम सीता की आरती कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्घि की कामना इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि.छत्तीसगढ लरिया निषाद(केवट) समाज उन्नीस पाली क्षेत्र ढाबा बगीचा के द्वारा वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है,भगवान श्री राम के प्रिय सखा भक्त गुहा निषाद राज जी थे, जिसके कारण आज निषाद समाज भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं, हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए और आने वाले पीढिय़ों को उनके गौरवगाथा बताना चाहिए,हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी सभ्यता और संस्कृति को जान सके,निषाद(केवट) समाज भगवान श्री रामचन्द्र के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज है,भक्त गुहा निषाद राज निषाद समाज का आदर्श और गौरव है, जिन्होंने भगवान श्री राम की वनवास के दौरान नदी पार कराकर मदद की है,निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है जो समाज को सदैव मिलता रहेगा,समय के साथ निषाद समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हर समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं निषाद समाज के एम आर निषाद जी, कुंवरसिंग निषाद के नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, निषाद समाज का उल्लेख रामायण काल से ही मिलता है जब प्रभु श्रीराम को वनवास जाते समय गुहा निषाद राज ने उनकी अगवानी की और त्रिवेणी संगम पार करवाया छत्तीसगढ मत्स्य नीति से आज निषाद समाज के लोगों का आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है, समाजजनो की मांग अनुरूप विधायक जी ने ग्राम कोटा में निषाद समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6.50 लाख रुपए एवं ग्राम देवादा के निषाद समाज सामुदायिक भवन में आहता निर्माण कार्य हेतु 2.50 लाख रूपए की घोषणा

इस अवसर पर दिलीप निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज बेमेतरा, श्रीमती हीरा वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला,नेतराम निषाद अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया साथ में पारख परगनिया सरपंच,भक्तुराम पाल,टिकेंद्र परगनिया, राधेश्याम बंजारे, कुशाल नायक,रामगोपाल धीवर,भगतराम निषाद, विश्राम निशाद,हीराधर निषाद,रवेंद्र निषाद, विनोद निषाद, फेरहा निशाद,मोहन निशाद,खिलावन निशाद,भूखन निषाद,समय निषाद,कृष्णा चतुर्वेदी, डेविड महिलाग,मन्नू निषाद, शिवदयाल निशाद,रामरतन निषाद,प्रहलाद निषाद, भेखराम निशाद,भुखन निषाद, लिलाधर निषाद, पीलू निषाद सहित बड़ी संख्या समाजिक पदाधिकारीगण सदस्यगण एवं ग्रामवासी रहे उपस्थित।

Post a Comment

Previous Post Next Post