बेमेतरा। गौठान घोटाले पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जबसे सत्ता में आयी है, उसने बेदर्दी से प्रदेश के संसाधनो की लूट की है। रोज प्रकाश में आते घपले-घोटाले की खबर से शर्मसार हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। सबसे शर्मनाक घोटाला इस सरकार ने गोमाता के नाम पर किया है। कथित नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के नाम पर इसने वोट हासिल किया।
जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों की भावना से खिलवाड़ किया और इस मद में भी अभी तक सामने आए तथ्यों के अनुसार गोठान के नाम पर विभिन्न मदो से खर्च की गयी 1300 करोड़ से अधिक की राशि का दृरूपयोग कर इसमें भारी घोटाला किया गया है।
प्रदेश मंत्री अवधेश चन्देल ने कहा कि गोठान के नाम पर चल रहे गोरखधंधे में कांग्रेस सरकार ने सबसे अिधक पंचायत/सरपंच के हक पर ही डाका डाला है। विभिन्न मदो में पंचायतो के विकास के लिए आयी रािश को सरपंचो से छीन कर सीधे उसे अनेक बहानो के साथ बंदरबांट कर लिया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार दावे के अनुसार ही बात करें तो प्रदेश में किथत तौर पर 9790 गोठान कार्यरत है। शोभा के लिए बने कुछ किथत आदर्श गोठानो को छोड़ दे तो कंही भी कोई व्यवस्था नही है। शर्मा ने कहा कि भूपेश जी कहते है कि प्रत्येक गोठान में लगभग 8 लाख से 19 लाख रुपया खर्च किया है। इसके अलावा 10 हजार रुपया प्रतिमाह रखरखाव के नाम पर अलग से गोठानो के नाम पर भेजा जा रहा है, उसका अधिकांश भाग भ्रष्टाचार की ही भेंट चढ़ रहा है।
पूर्व मंत्री डीडी बघेल ने कहा कि प्रदेश में 20 अप्रैल 2023 तक प्रदेश के 11 हजार पंचायतो में 10 हजार 6 सौ नब्बे गौठान स्वीकृत हुए है। जिसमें से 10 हजार से अधिक गौठान पूर्ण हो गये है। प्रति गोठान 300 गोवंश/पशु रहना था लेकिन गोठान खाली पड़े है।
पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वां वित्त, 15वां वित्त, एलडब्लूजी, रुबर्न, डीएमएफ जैसे मदों में राशि भेजी है। उस पैसो को भी डायवर्ट कर गोठान के नाम पर भार भ्रष्टाचार किया गया।
जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाले इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण के लिए एक प्रदेश व्यापी चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 मई से प्रारंभ होगा। जिसमें हर मंडल में प्रदेश से नेतागण जाएंगे सभी नेतागण कम से कम 10 घोटालों का दौरा करेंगे, वहां ग्रामीणों से मिलेंगे और उनके यहां गौठानो में जाकर जमीनी हाल पता कर गौठान का गोठ करेंगे।
जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा लूटे गए पाई पाई का हिसाब वसूलने से पहले चैन से नहीं बैठेगी। पूर्व प्रदेश मंत्री सन्ध्या परगनिहा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ जनता के भरोसे के खून से रंगे हुए हैं उन्हें जनता के पाई पाई का हिसाब देना होगा।
