घोरहा मे चर्च निर्माण का विरोध, शिकायत लेकर पूर्व मंत्री सहित सरपंच एंव ग्रामीण पहुचे थाने

नवागढ़ ! ग्राम घोरहा में हो रहे चर्च निर्माण के विरोध को लेकर पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में सरपंच सहित ग्रामीण नांदघाट थाना पहुंचे हुये है और लिखित शिकायत करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग कर रहे हैं! 


मामले पर नांदघाट थाने मे पंचायत सरपंच पुन्नी बाई वर्मा ने अपने पंचायत लेटर पेड में लिखित शिकायत किया है!  और बताया है कि हमारे ग्राम में कोई भी ईसाई मिशनरी नही है, उसके बाद भी निर्माण हो रहे है ! ग्राम घोरहा में कोई भी ईसाई मिशनरी न होने पर भी ईसाई धर्म हेतु धर्म का निर्माण की आधारशिला पर कार्यक्रम रखा जा रहा है, धर्म परिवर्तन की भी कोशिश इसी के माध्यम से किया जा रहा है जिसका पूरा गाँव और पंचायत विरोध कर रहे है! यदि ग्राम पंचायत घोरहा में चर्च निर्माण होता है, तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी !

वही पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा है कि हमारे क्षेत्र व घोरहा गांव में कोई भी ईसाई मिशनरी नही है, उसके बाद आज चर्च का लोकार्पण के लिए भारी संख्या में पहुंचे हैं ऐसा जानकारी प्राप्त हुआ तो पुरे गांव आसपास के ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे है! हमारी मांग हैं कि यहां हर रविवार को प्रार्थना और चर्च नही होना चाहिए इसका हम इस घोर विरोध करते है इसे लेकर तत्काल बंद करने आवेदन दिया गया है और अगर बंद नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा !

Post a Comment

Previous Post Next Post