नवागढ़ ! छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले थाना नवागढ़ अंतर्गत युवती को शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। बता दे कि आरोपी एनएसयूआई के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष अंशु केशरवानी बताया जा रहा है। जो पीड़िता के एफआईआर के बाद से नवागढ से फरार है। जिसकी नवागढ़ थाने की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद शादी से मुकर गया मामले को लेकर पीड़िता ने नवागढ़ थाने में आकर अपनी आपबीती बताई। जिसे लेकर नवागढ़ थाने की पुलिस ने धारा 376,506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बाहर है। वही मामले को लेकर भाजपा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है अन्यथा पुलिस को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
