बेरला ! भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा के बेरला ब्लॉक में जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में बैठक संपन्न रहा ! जिसमें ब्लॉक स्तरीय अम्बेडकर जयंती व सभा का आयोजन 20 मई दिन शनिवार को किया जायेगा ! साथ ही संगठन विस्तार एवं नये सदस्यो को सदस्यता दिला कर कार्य भार सौंपा गया !
जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अविनाश घृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष कुवरजीत गायकवाड़, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल हिरवानी, ब्लॉक प्रभारी ईश्वर चतुर्वेदी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी नरेश चेलक, दाउलाल, प्रवीन, अविनाश, मोन्टु, आदित्य, एवं भीम रेजिमेंट बेमेतरा बेरला ब्लॉक के सभी उपस्थित रहे !
.jpg)