बेमेतरा ! पुलिस द्वारा अवैध कार्य करने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 7 मार्च को प्राप्त सूचना के आधार पर बेमेतरा में अवैध रूप से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलावाने वाले 3 लोगों को अलग-अलग स्थानों से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ! गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस का नकदी रकम 45000 रूपये 3 लाख से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन 3 मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है !
गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर वर्मा पिता टेकसिंह वर्मा उम्र 24 साल साकिन हाथमुड़ी थाना व जिला बेमेतरा, कुलदीप साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 साकीन मुलमुला, थाना चंदनू जिला बेमेतरा, रोशन भारती पिता कुमारधर भारती उम्र 23 साल, साकिन कोसा थाना चंदनू जिला बेमेतरा के विरुद्ध थाना बेमेतरा में अपराध क्रमांक 236/ 223 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 व 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है !
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंग भारद्वाज, प्रधान आरक्षक अनुपम शर्मा, गोपाल राजपूत, गोपाल ध्रुव, रामेश्वर मांडले, आर शिव कुमार सेन, राजेंद्र जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही !
