पुलिस वालो ने कर दी किसान की जबरन पिटाई, बेमेतरा एसपी से हुई शिकायत

नवागढ़  ! पुलिस वालों द्वारा एक किसान की जबरन पिटाई करने का मामला सामने आया है! किसान की इतनी पिटाई हुई है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है ! किसान के अनुसार उनकी पिटाई क्यों हुई है यह उनको पता नहीं है! मामले पर अब कार्यवाही को लेकर किसान सोमवार को बेमेतरा एसपी के पास पहुंचे और अपना आवेदन पेश किया!


किसान पिलेन लाल बंजारे, निवासी नवागांव (कुंवा) थाना नवागढ़ ने बताया कि वह अपने निवास स्थल ग्राम नवागांव में 2 मई को रात्रि 3:00 बजे के करीब घर से लगा हुआ अपना खेत जिसमें गर्मी फसल धान डाला हुआ है उस धान को करीब 4 - 5 गाय चर रही थी उसे खेत से बाहर कर सड़क के साइड पर हांक रहा था उसी समय पर नवागढ़ थाना से पुलिस गाड़ी जा रही थी गाड़ी मे 4 पुलिस वाले सवार थे! उन लोगों ने मुझे एकाएक गाड़ी से उतरकर मेरे ही लाठी से मुझे बिना कुछ पूछे बेहद पिटाई किये जिसके कारण मैं चलने फिरने में असमर्थ हूं! मेरे जंघा पर लाठी के चोट के कई निशान पड़े हुए हैं! अंत में मेरे लाठी और टॉर्च को भी लूट कर अपने पास रखे हुए हैं! वही 5 मई को मैं कोटवार के साथ एफ आई आर दर्ज कराने थाना गया तो मुझे कहा गया कि साहब से पहले बात कर लो यह कहकर मेरा एफ आई आर दर्ज नहीं किया ! किसान ने शासन एवं प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन बेरहमी से जुल्म करने वाले पुलिस वालों पर कठोर से कठोर कार्यवाही किया जाए!

भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष अविनाश घृतलहरे को भी किसान ने बताई आपबीती 

मामले पर सहयोग के लिए किसान पिलेन बंजारे ने भीम रेजिमेंट के जिला अध्यक्ष अविनाश घृतलहरे से भी मुलाकात की और उन्हें पूरी आपबीती बताई ! जिस पर अविनाश में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का किसान को आश्वासन दिया! और  तत्काल नवागढ़ थाना पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली !

 वर्सन

जैसे ही किसान ने मुझे आपबीती बताई मैं तत्काल मामले की जानकारी लेने नवागढ़ थाना पहुंचा, बेमेतरा एसडीओपी तिर्की सर वहां मौजूद थे उन्होंने अति शीघ्र जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है !

अविनाश घृतलहरे, जिला अध्यक्ष भीम रेजीमेंट बेमेतरा

वर्सन

मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है एसपी सर ने कहा है कि तत्काल जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें इसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी !

मनोज कुमार तिर्की, एसडीओपी बेमेतरा

Previous Post Next Post