आपको बता दें कि 16 मार्च से जिले सहित पुरे प्रदेश के पंचायत सचिव लगातार हड़ताल पर थे! पंचायत संबंधी कार्यों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा था! वहीं पंचायत के कार्य भी ठप पड़े हुए थे! विकास कार्य अवरुद्ध हो चुके थे! अब हड़ताल स्थगित की खबर लोगो के लिए राहत की खबर है !
छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा चंद्र देव राय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पहल पर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से अपनी 1 सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर भेंट मुलाकात किया गया , मुख्यमंत्री द्वारा हमारी मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया कि पंचायत मंत्री के द्वारा मुझे अवगत कराया जा चुका है! इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सभी संभाग के पंचायत सचिव उपस्थित थे । डिलिगेशन टीम के बहुमत के आधार पर पंचायत सचिव द्वारा 57 दिनों से किए जा रहे आंदोलन को अनुपूरक बजट सत्र तक स्थगित किया जाता है, कल दिनांक 10 मई से जिले भर के सभी पंचायत सचिव अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे ।
इन मांगो पर मिला आश्वासन
◾️1 सूत्रीय मांग शासकीय करण को अनुपूरक बजट में शामिल ।
◾️हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान ।
◾️निलंबित हुए कवर्धा जिले के 4 पंचायत सचिव को बहाल ।
