बेमेतरा ! जिले के आम आदमी पार्टी द्वारा पेयजल संकट के निराकरण के संबंध में बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है और समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल संकट प्रभावित गांव में अति शीघ्र पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है !
इस संबंध में जिला सचिव सरोज अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष आईडी चौसरे व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है ! जिले में पेयजल की संकट की स्थिति निर्मित हो गई है ! बेमेतरा के कई ग्रामों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है लोगों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ! क्षेत्र में दिनोंदिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़ भाग करना पड़ रहा है ! भूजल स्तर गिरने के कारण कई गांव जल संकट की चपेट में आ गए हैं गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है !
