इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अन्य निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।
वहीं, बारिश और जलभराव के कारण यदि किसी विद्यालय में 28 सितंबर को परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है, तो ऐसे विद्यालयों को अपने स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार कर 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जिले में अत्यधिक बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर को त्रैमासिक परीक्षा स्थगित की गई थी। अब शिक्षा विभाग ने स्थगित परीक्षा की नई तिथि घोषित कर विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन के बीच बनी असमंजस की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
