गर्मी मे राहगीरों को मिलेगा पानी, जेवरा मे प्याऊ सेंटर का हुआ शुभारम्भ


बेमेतरा ! ग्राम जेवरा में डॉक्टर शिवेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए प्याऊ सेंटर खोला गया! इस प्याऊ सेंटर का शनिवार राहगीरों को शर्बत पिलाकर शुभारम्भ किया गया! साथ ही डॉक्टर शिवेन्द्र त्रिपाठी ने प्रतिवर्ष गर्मी मे प्याऊ घर खोलने का संकल्प लिया !

शुभारंभ के अवसर पर गांव के डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी, सरपंच संध्या सिंह, ताराचंद माहेश्वरी, संदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य गजानंद साहू सहित बहुत संख्या में ग्रामीण व राहगीर उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post