भाविल राज घृतलहरे का नवोदय विद्यालय में चयन


बेमेतरा ! एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में अध्ययन करने वाले छात्र भाविल राज घृतलहरे का नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी चयन परीक्षा 2023 में  बेमेतरा जिले से चयन हुआ है वह बचपन से ही मेघावी मेहनती छात्र रहे हैं वह विगत 1 वर्षों से नवोदय परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तथा परीक्षा के अंतिम दिनों  में 6 से 8 घंटे प्रतिदिन तैयारी किया जिसके कारण उनको सफलता मिली है !

भाविल राज घृतलहरे विजय कुमार घृतलहरे व्याख्याता हायर सेकेण्डरी स्कूल चंदनू एवं श्रीमती भारती घृतलहरे व्याखायता हाई स्कूल मटका की पुत्र हैं  उन्होंने बताया कि मेरी सफलता में मेरी मम्मी की विशेष योगदान है  अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवार वाले एवम निशुल्क नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक गुनाराम चंदेल जी को दिए है !

नवोदय विद्यालय में चयन होने पर उनके माता पिता परिवार वाले एवम  स्कूल वालों ने बधाइयां दी एवम उनके उज्जवल  भविष्य की कामना की है !

Post a Comment

Previous Post Next Post