6 जून को होगा बेमेतरा मे कबीर सत्भावना यात्रा का आयोजन


बेमेतरा ! शासन द्वारा संत कबीर साहेब के 625वी जयंती वर्ष के उत्सव मे कबीर सत्भावना यात्रा का आयोजन बेमेतरा शहर के बेसिक स्कुल मैदान मे 06 जून को किया जा रहा है ! इस आयोजन मे पद्मश्री डॉ. भारती बंधु रायपुर संध्याकालीन अपनी भजन की प्रस्तुती देंगे !

बेमेतरा अपर कलेक्टर अनिल बाजपेई ने बताया कि संत कबीर साहेब के 625वीं अवतरण दिवस जयंती वर्ष के उत्सव अवसर पर कबीर सद्भावना यात्रा में कबीर भजन के माध्यम से कबीर सद्भावना को जनमानस में प्रसारित तथा लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है! यह कार्यक्रम 6 जून को शाम 6:00 बजे रखा गया है !

गौरतलब हो कि शासन प्रशासन द्वारा पहली बार कबीर जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है! बेमेतरा जिला कबीरपंथियों का जिला है! इस कार्यक्रम में भारी तादात मे कबीरपंथियों के शामिल होने की संभावना नजर आ रही है !

Post a Comment

Previous Post Next Post