बेमेतरा में रुद्र सेना का संगठन विस्तार, प्रथम संगठनात्मक सूची जारी : नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता के लिए करेंगे कार्य


बेमेतरा टाइम्स  | धर्म स्तंभ काउंसिल के प्रमुख संरक्षक, दक्षिण कौशल पीठ के महंत परम पूज्य श्री राजीव लोचन दास जी महाराज एवं राम जानकी मंदिर के महंत पूज्य श्री सुरेंद्र दास जी महाराज के पावन आशीर्वाद तथा रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के निर्देशानुसार, धर्म स्तंभ काउंसिल के वरिष्ठ सलाहकार सौरभ निर्वाणी के मार्गदर्शन में रुद्र सेना जिला बेमेतरा की प्रथम संगठनात्मक सूची जारी की गई।

जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि संगठन की मजबूती एवं जिले में विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

धनीराम निर्मलकर – उपाध्यक्ष

रोशन धर दीवान – उपाध्यक्ष

अंकुश तिवारी – महामंत्री (संगठन) एवं सोशल मीडिया प्रभारी

शुभम दुबे – महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी

अजय देवांगन – मंत्री

अजय सिन्हा – मंत्री

विकास ठाकुर – मंत्री

संजय साहू – मंत्री

कोदूराम साहू – अध्यक्ष, नवागढ़ विधानसभा

इस अवसर पर रुद्र सेना जिला बेमेतरा की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ संरक्षण, धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि रुद्र सेना आगे भी धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post