सशक्त समाज निर्माण का संकल्प: जिला साहू संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला व तहसील पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


बेमेतरा टाइम्स । ग्राम पंचायत भवन बरगा में पंजीकृत क्रमांक 122202651838 जिला साहू संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं तहसील स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान समाजहित के रचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया गया।

जिला साहू संघ के संयोजक शत्रुघ्न सिंह साहू ने कहा कि संघ का उद्देश्य पारदर्शी, सशक्त एवं संगठित समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि संगठन विधवा सहायता, गरीब एवं निर्धन कन्याओं के विवाह, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के सामाजिक अधिकारों की रक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में समाजजनों को न्याय दिलाने, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा गौ संरक्षण जैसे जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देगा।

बैठक में सुरेश कुमार साहू (बरगा) की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गंगाराम साहू एवं गंगाराम साहू (लालपुर) को जिला महासचिव, टेकराम साहू (रौद्रा) एवं तखतराम साहू (बरगा) को उपाध्यक्ष, मोहनराम साहू (हरदास) को कोषाध्यक्ष तथा अंतराम साहू (बरगा), श्यामलाल साहू (भेड़नी) एवं गुहाराम साहू (भेंडरावनी) को जिला सलाहकार बनाया गया। वहीं मुकेश कुमार साहू (बेमेतरा) को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।

महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती सुषमा साहू (कृष्ण बिहार, बेमेतरा) को जिला संयोजक तथा श्रीमती अनीता साहू (बेमेतरा) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। न्याय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद प्रकाश साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक अशोक साहू (सोनचिरैया), युवा प्रकोष्ठ संयोजक नंदकुमार साहू (जेवरा-अंधियारखोर), किसान प्रकोष्ठ संयोजक युवराज साहू (पिपरिया, साजा), किसान प्रकोष्ठ महासचिव लक्षीराम साहू, सहसंयोजक गिरधर साहू (श्यामपुर कांपा), युवा प्रकोष्ठ महासचिव गंगाधर साहू (श्यामपुर कांपा), युवा प्रकोष्ठ सहसंयोजक नेतराम साहू (सोनचिरैया) तथा न्याय प्रकोष्ठ सहसंयोजक धनीराम साहू (सेमरिया) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में तहसील स्तर पर भी नई कार्यकारिणी घोषित की गई। साजा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू (डूंगीतराई), उपाध्यक्ष करण साहू (घोटवानी) एवं बलदाऊ साहू (परसबोड़) बनाए गए। वहीं बेमेतरा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू (किरतपुर) तथा सचिव खेमराज साहू (सेमरिया) नियुक्त किए गए।

बैठक के अंत में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता एवं जनसेवा के लिए सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार साहू ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post