मन की बात' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश, वार्ड 16 में कार्यकर्ताओं ने सुने विचार


बेमेतरा टाइम्स । वार्ड क्रमांक 16 के बूथ क्रमांक 27 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर पार्षद नीतू कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार हमेशा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, जनकल्याणकारी योजनाओं, देश की उपलब्धियों और नागरिकों की सहभागिता पर दिए गए संदेशों ने सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनोज कुमार, मनील ठाकुर, गिरवर साहू, रोहित सोनी, विष्णु वर्मा, बिशाल साहू, राकेश चौबे, बीरेन्द्र कुमार दुबे, प्रियांशु सोनी, प्रहलाद श्रीवास, अजीत सिंह राजपूत, गोपाल सोनी, महेश साहू, गायत्री सोनी, विनोद सोनी, संजू साहू, सूरज साहू, गजाधर साहू, लता पाण्डेय, पोषण वर्मा एवं हेमलाल वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post