मूलतः बेमेतरा जिले के ग्राम धनगांव निवासी दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजीव लोचन दास महाराज जी को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौ सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े राजीव लोचन दास महाराज की नियुक्ति पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है।
वहीं, बेमेतरा जिले के ग्राम रवेली निवासी दयावंत बांधे को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को सामाजिक न्याय एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा महिला आयोग, गौ सेवा आयोग सहित 13 निगम-मंडलों, आयोगों एवं बोर्डों में की गई इन नियुक्तियों को शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बेमेतरा जिले के दो प्रमुख व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से जिले में खुशी का माहौल है। सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
.jpeg)