रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशन, युवक-युवतियों के बायोडाटा के साथ प्रकाशित होंगे सामाजिक विज्ञापन
युवक की आयु 21 और युवती की 18 वर्ष होना अनिवार्य
जिला अध्यक्ष नारद साहू ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक युवक की आयु 21 वर्ष तथा युवती की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित आवेदन पत्र और बायोडाटा जिला साहू संघ में जमा करना होगा। इस पहल के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे के बारे में जानकारी प्राप्त करने और परिवारों को आपसी परिचय का अवसर मिलेगा।
रंगीन परिचायिका पत्रिका में संकलित होंगे बायोडाटा
सम्मेलन की खास बात यह होगी कि पंजीकृत युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलित कर रंगीन परिचायिका पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा। पत्रिका का विमोचन सम्मेलन के मंच पर किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश साहू संघ, पंजीयन क्रमांक 33/61 से संबद्ध सदस्यों के विज्ञापनों को भी पत्रिका में स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन प्रकाशन के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके तहत फुल पेज विज्ञापन के लिए 3,500 रुपये, हाफ पेज के लिए 2,000 रुपये और क्वार्टर पेज के लिए 1,000 रुपये शुल्क तय किया गया है।
समाज के पदाधिकारियों से अधिकाधिक पंजीयन कराने की अपील
जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू ने जिला, तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण इकाइयों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने में सहयोग दें। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से भी सामूहिक सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सम्मेलन को सफल बनाया जा सकता है।
