रायपुर/बेमेतरा ! शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खण्डसरा, जिला बेमेतरा के विद्यालीन पत्रिका का दशम् संस्करण (संयुक्तांक 2021-22) का विमोचन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के नरेंद्र कुमार दुग्गा (भा. प्र. से.) प्रबंध संचालक के द्वारा हुआ। इस दौरान अपर संचालक समग्र शिक्षा के. सी. काबरा विशेष रूप से उपस्थित थे।
विद्यालय के प्राचार्य महेश साहू ने पत्रिका उन्नयन विद्यालय के जनभागीदारी समिति, पालक समिति, ग्राम पंचायत, विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों की सक्रियता से प्रकाशन संभव होना बताया। वही पत्रिका के संपादक हेमंत यदु ने विगत वर्षों में कोरोना काल के चलते पत्रिका प्रकाशन संभव नहीं हुआ था, जिसे संयुक्तांक के रूप में किया गया।
पत्रिका विमोचन के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं मार्गदर्शक अजय शर्मा, महादेव कौशल, नीरज पांडे, हरिनारायण देशमुख, रोहित वर्मा सहित विशेष रूप से व्यायाम शिक्षक मनोज बख्शी उपस्थित थे।
