बेमेतरा टाइम्स । संबलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुरा स्थित बालाजी स्पंज आयरन फैक्टरी में मजदूरों द्वारा स्ट्राइक किए जाने की सूचना सामने आई है। मजदूर मजदूरी दर बढ़ाने और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों ने प्रबंधन पर कम मजदूरी देने का आरोप लगाया है। वहीं फैक्टरी की ओर से दिए गए जूतों के एवज में मजदूरी से राशि काटे जाने की बात भी सामने आ रही है।
मामले की सूचना मिलते ही मारो चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल विवाद के कारणों और मजदूरों की मांगों को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में प्रबंधन का पक्ष भी सामने आना बाकी है।
