धनी धर्मदास साहेब के प्रकट उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक आशीष छाबड़ा
इस अवसर पर विधायक श्री छाबड़ा ने कहा कि सत्संग हमारे मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है! सत्संग के बिना हमारा ये मानव जीवन व्यर्थ है! श्री सदगुरू कबीर साहब ने मानव जीवन के पांच सार है बताये है! हरि भजन,साधु संगत, दया, दिन, उपकार ये जीवन के पांच अनमोल रत्न है! सदगुरू भजन करना चाहिये तथा साधुओं का सत्संग जहां भी होता है जहाँ भी सच्चे साधु मिल जाये उनसे ज्ञान की बाते सुनकर चाहिए! दया, दिन, उपकार हर मानव में ये गुण होना चाहिए तभी ये हमारा ये मानव जीवन सफल होगा! सदगुरू कबीर साहब, पंथ हुजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब, गुरुगोसाई डॉ.भानुप्रताप साहब की असीम कृपा स्नेह प्यार हमारे बेमेतरा क्षेत्र वासियो का मिला आ रहा है! पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के बताये सत्य के मार्ग मे चल के हम सभी को अपने मानव जीवन को सफल बनाना है तभी हम सब का ये मानव जीवन सफल होगा! उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में मानिकपुरी पनिका समाज का महत्वपूर्ण योगदान है! पनिका समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है! मानिकपुरी पनिका समाज में प्रतिभावान व्यक्तियों की कमी नहीं है! हर क्षेत्र में समाज के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं! मानिकपुरी पनिका समाज की एकजुटता सभी समाजों के लिए भाईचारे का संदेश देती है! यह समाज अग्रणी समाज है! यह शिक्षा, व्यापार, राजनीति, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपना विशिष्ट स्थान बना रहा है!
इस अवसर पर महंत ओहंग दास मानिकपुरी, सुंदर दास मानिकपुरी, रतन दास, संतोष मानिकपुरी, कोमलदास मानिकपुरी, भूषणदास, डोमनदास, मानिदास, हिरादास, मदन दास, गिरवर दास, दुलार दास, रवि मानिकपूरी, धीरजदास, लोकदास, मनिदास मानिकपुरी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे !

