थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 जुलाई गुरुवार को प्रार्थी पुनईराम साहू उम्र 50 साल निवासी गाडामोड थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिर्पोट दर्ज कराया कि 05 जुलाई को मनीष वर्मा, डिकेश्वर राय एवं अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में आकर तुम गांजा बेचते हो हम लोग पुलिस के स्पेशल अधिकारी है कहकर दो तीन पुडिया रखकर कोरा कागज में अंगूठा लगवाकर धमका कर 25000 रूपये की मांग किये उस समय रकम नहीं होने से दो दिन बाद आकर पैसा ले जाना कहने पर 07 जुलाई को मनीष वर्मा को अपने अन्य पांच साथियों के साथ आकर 5000 रूपये ले गया है ! जिसकी रिर्पोट पर थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 384,419,170,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था !
प्रकरण में विवेचना के दौरान मनीष वर्मा से पूछताछ करने पर पता चला कि 05 जुलाई को पुनईराम साहू से स्पेशल पुलिस अधिकारी की धमकी देकर 07 जुलाई को नगदी 5000 रूपये लेना एवं 03 जुलाई को ग्राम ढनढनी के संजय सिंह से 5000 रूपये लेना एवं इसी माह नवागढ़ के संतोष सिन्हा से 3000 रूपये लेना और उक्त पैसा को अपने दोस्तो के साथ खाने पीने में खर्च कर देना । मनीष वर्मा ने उक्त घटना को अपने कार क्रमांक सी०जी० 04 के.एस. 3000 से घटित किया । उक्त घटना के दौरान मनीष वर्मा पिता कोरबा हरा वर्मा उम्र 32 साल निवासी बेरा पुलिस चौकी खडसरा, डिकेश्वर राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 19 साल निवासी सिंदरी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा, संजू राम कुर्रे पिता देवा दास कुर्रे उम्र 30 साल निवासी सेंदरी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा एवं एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक एवं अन्य को शामिल होना बताया । घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सी०जी० 04 के.एस. 3000 को जप्त किया गया। प्रकरण सदर का एक अन्य आरोपी शारीरिक रूप से विकलांग होने से एवं चलने फिरने में असमर्थ होने से धारा 41ए जा.फौ. की नोटिस तामिल किया गया। तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की पतासाजी किया जा रहा है। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया एवं 01 विधि के साथ संघर्षरत् बालक को माननीय न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया।
मामले मे बात करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शिवसेना जिलाध्यक्ष दाऊ राम चौहान ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से इनकी नियुक्ति हुई है, जिला प्रमुख होने के नाते मैंने इनकी सुचना प्रदेश कार्यालय को दे दिया है! यह निंदनीय है ! इस तरह की हरकत शिवसेना बर्दास्त नहीं करेगा !

This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDelete