बेमेतरा ! कर्मचारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह कैरियर गाइडेंस समारोह 28 जनवरी को पटेल विद्या मंंदिर महामाई पारा रायपुर में आयोजित है। इस समारोह में वर्ष 2023 में कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रावीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को तथा विभिन्न विधाओं में उपलब्धि प्राप्त समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा | इस अवसर पर मोटिवेशनल वक्ताओं द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा | समरोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि मरार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवचरण पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकुमार पटेल, आत्मनारायण पटेल, सुनील पटेल, पवन पटेल, विजय पाटिल, एन.के. पटेल, श्रीमती टिकेश्वरी पटेल होंगे | अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लिलार सिंह पटेल करेंगे | मोटिवेशनल स्पीकर जागेश्वर कौशल, गौतमचंद पाटिल, राजेंद्र पटेल, हरीश पाटिल, कौशलेन्द्र पटेल, अनिल दीक्षित, राजू पटेल, श्रीमती कविता पटेल, डा. आर. के. तलवरे द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जायेगा |
उपरोक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी विमल पटेल ने दी है | प्रकोष्ठ के बेमेतरा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार पाटिल,नरेश पाटिल,राजकुमार पाटिल, उमादेवी पाटिल,भारती,सरोज पाटिल, राजेश पटेल, अंगेश्वर पटेल, भुनेश्वर पटेल ,मनोज पाटिल,मदन पटेल,पोषण पटेल, कोमल पटेल, शांत कुमार पटेल,सोनू पाटिल, रामकृष्ण पाटिल,हितेंद्र पाटिल, चतुर पाटिल, सम्पत पाटिल ,नंदकुमार पाटिल, यशवंत पाटिल, सुरेश,सतीश ,सुरेंन्द्र,मनेन्द्र पाटिल, लक्ष्मण पटेल, संजय,कृष्णा पाटिल,भूपेंद्र पाटिल,हेमंत पाटिल, तेजराम पटेल, ने समाज के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है |
