बेमेतरा ! जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत घठोली में रोजगार सहायक भागीरथी ध्रुव पर आवास दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से 10-10 हजार रुपये वसूली का आरोप सिद्ध हुआ है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका श्री ध्रुव द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच प्रतिवेदन में दोष सिद्ध होने पर महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ, नया रायपुर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। मुख्य कार्य पालन अधिकारी, जनपद पंचायत,नवागढ़ ने इस आशय के आदेश जारी कर दिया है ।
.jpeg)