शहर का अस्थायी पीकअप वाहन स्टैंड बना गस्ती चौक, यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

कुछ दिन पहले ही नपा अध्यक्ष ने विभागो के साथ ली थी बैठक 


बेमेतरा ! पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा डीएसपी, राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इसी क्रम में विगत दिवस बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं उनकी टीम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से टैक्सी स्टैंड (पीकअप वाहन चालकों) से जुड़े वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं परिचालकों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत पीकअप वाहन स्टैंड को सिग्नल चौक के पास से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से गस्ती चौक के पास स्थापित किया गया है। इस नई व्यवस्था से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post