परमेश्वर बने जिला सचिव, संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी


समर्थको ने कहा उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी      

बेमेतरा ! जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए परमेश्वर को युवा कांग्रेस का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

परमेश्वर का राजनीतिक अनुभव भी मजबूत रहा है। वे इससे पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में शहर अध्यक्ष, नवागढ़ जिला महासचिव तथा जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही, युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में भी संगठन को लाभ मिलेगा। अपनी नियुक्ति पर परमेश्वर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post