धनगांव में सीसी रोड का हुआ निर्माण, ग्रामीणों को मिली राहत


बेमेतरा  ! धनगांव में लंबे समय से चली आ रही कच्ची सड़कों और गलियों की समस्या अब खत्म होती दिखाई दे रही है। हाल ही में गांव की कई गलियों में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। पहले बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब सीसी रोड बनने के बाद यह समस्या पूरी तरह से दूर हो गई है।

ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए सरपंच मोनिका गजानंद साहू का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब लोग बरसात मे भी आसानी से अपने घरों से बाहर निकल पाएंगे और गलियों मे चलने फिरने मे किसी भी तरह की परेशानी नही होंगी !

सरपंच ने भी कहा कि गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गांव में सीसी रोड बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि स्वच्छता और सुंदरता में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post