प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पौंसरी–बालसमुंद मार्ग पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। तलाशी के दौरान वाहन से 250 पाव देशी मसाला मदिरा (लगभग 45 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य करीब 80 हजार रुपये है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण या विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष नंबर 7803036415 पर सूचना दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
