38 चालकों पर कार्रवाई, 34 मामले कोर्ट में पेश
30 अप्रैल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 38 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से 34 प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए, जबकि 4 मामलों में मौके पर 1,400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
किन-किन जगहों पर हुई कार्रवाई
थाना नांदघाट – 11 चालान
थाना दाढ़ी – 08 चालान
थाना खम्हरिया – 04 चालान
थाना चंदनू – 02 चालान
चौकी मारो – 02 चालान
यातायात बेमेतरा – 11 चालान
इन उल्लंघनों पर कड़ी नजर
अभियान के दौरान पुलिस ने खासतौर पर इन नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाई—
बिना हेलमेट वाहन चलाना
तीन सवारी बैठाना
सीट बेल्ट का उपयोग न करना
तेज गति व लापरवाही से ड्राइविंग
शराब पीकर वाहन चलाना
मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग
बिना लाइसेंस या कागजात के वाहन चलाना
“सशक्त ऐप” से भी हो रही निगरानी
पुलिस अब तकनीक का सहारा लेते हुए “सशक्त ऐप” के माध्यम से चोरी और गुम वाहनों की पहचान कर रही है। इसी क्रम में एक दिन में 40 वाहनों की जांच की गई।
पुलिस की अपील
बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें
शराब पीकर वाहन न चलाएं
नाबालिगों को वाहन न दें
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
