अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग, तेज गति, भारी वाहनों की लापरवाही, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को थाना चंदनू में 02 चालान, चौकी मारो में 03 चालान तथा यातायात बेमेतरा द्वारा 14 चालान की कार्रवाई की गई। कुल 19 प्रकरणों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों से 6,100 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मालवाहक वाहन में सवारी बैठाना, तेज गति से वाहन चलाना, घातक तरीके से वाहन खड़ा करना, मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत न करना तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने जैसे मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित थाना एवं यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।
बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
