इसी अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थों, गुंडा-बदमाशों, फरार वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 16 मई 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में अवैध शराब रखकर तरपोंगी तिराहा, ग्राम नांदघाट में बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना नांदघाट एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी तोषण कुमार मिरी पिता मनाराम मिरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी धोबघट्टी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को पकड़कर उसके कब्जे से 37 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 12 पौवा देशी मसाला शराब सहित कुल 49 पौवा अवैध शराब (8820 एमएल) बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत 5,640 रुपये आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना नांदघाट में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, मुकेश माहिरे, संजय साहू, प्रताप सिंह यादव, मिथुन चंद्रवंशी, अजय गोयल, आकाश सिंह सहित थाना नांदघाट एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
